Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

इंटरमीडिएट में श्रीराम बड़ौत की अंशी रही टॉपर, विद्यार्थियों में खुशी

  • माध्यमिक शिक्षा परिषद ने घोषित किया हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम
  • हाईस्कूल में शत प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 99.97 प्रतिशत रहा परिणाम
  • टॉप 10 में बड़ौत के श्रीराम इंटर कालेज का जलवा, इंटर में सभी दस श्रीराम इंटर कालेज के विद्यार्थी

मुख्य संवाददाता |

बागपत: कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाएं भले ही न हुई हो, लेकिन तय किए गए फार्मूले के आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने प्रमोट भी किए हैं और मेधावी अपने अंकों के आधार पर भी सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे हैं।

बागपत जनपद का हाईस्कूल का परिणाम प्रमोटिड हुए विद्यार्थियों को जोड़कर जहां शत प्रतिशत रहा वहीं इंटरमीडिएट का 99.97 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में बड़ौत के श्रीराम इंटर कालेज का जलवा रहा और टॉप 10 विद्यार्थियों में सभी उसी के रहे। इसी विद्यालय की अंशी ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉप किया है। परीक्षा का परिणाम आने पर विद्यार्थियों ने खुशी मनाई।

कोरोना महामारी के चलते इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई थी। सभी बोर्डों की तरह माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी अंकों का फार्मूला तय किया था और उसी के आधार पर शनिवार को परिणाम भी घोषित कर दिया है।

बागपत जनपद का परिणाम ओवरआॅल इस बार भी बेहतर रहा है। यहां के मेधावियों की पिछले वर्षों में की गई मेहनत इस बार भी अच्छा प्रतिशत लाने में कामयाब रही है। इस बार इंटरमीडिएट में 16240 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 15944 का डाटा अपलोड हुआ और उनमें से 14865 पास हुए हैं। इसमें 1075 परीक्षार्थी प्रमोट हुए हैं। इंटर का बागपत जनपद का परिणाम 99.97 प्रतिशत रहा है।

हाईस्कूल में 16550 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 16109 में से 14539 पास हुए। जबकि 1570 प्रमोट हुए। हाईस्कूल का शत प्रतिशत परिणाम रहा है। इस बार प्रमोशन मिलने से विद्यार्थियों को लाभ जरूर हुआ है। जो संख्या प्रमोट की है उन्हें पूर्ण लाभ मिला है।

कोरोना के चलते उनकी नैय्या पार हो गई है। इंटरमीडिएट में इस बार भी बड़ौत के श्रीराम इंटर कालेज का दबदबा कायम रहा है और फिर उसके मेधावियों ने जनपद में बाजी मार ली है। इंटर में टॉप 10 में किसी दूसरे विद्यालय के विद्यार्थियों ने जगह तक नहीं बनाई।

इसी विद्यालय के सभी विद्यार्थी टॉप 10 में है। इसी विद्यालय की अंशी ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉप किया है। जबकि दूसरे स्थान पर अनुष्का ने 93.8 प्रतिशत व तीसरे स्थान पर अनुष्का ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि जनपद का परिणाम ओवरआॅल इस बार भी बेहतर रहा है। उधर, परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को सफलता की बधाई दी।

पिछले साल से बेहतर रहा परिणाम

कोरोना काल के कारण भले ही परीक्षाएं न हुई हो, लेकिन परिणाम इस बार भी बागपत का बेहतर रहा है। इंटरमीडिएट का पिछले वर्ष का परिणाम जहां 82.78 प्रतिशत रहा था, इस बार 99.97 प्रतिशत रहा है। यानी इस बार यहां का परिणाम बंपर रहा है। हाईस्कूल में पिछले साल का परिणाम 86.24 प्रतिशत रहा था, जबकि इस बार शत प्रतिशत रहा है। देखा जाए तो दोनों कक्षाओं का परिणाम इस बार बढ़ा है। कोरोना के कारण प्रमोट हुए विद्यार्थियों की वजह से भी प्रतिशत बढ़ा है।

इंटर में लड़कियों के आगे नहीं टिका कोई

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट के परिणाम पर अगर नजर डालें तो लड़कियों के आगे कोई नहीं टिक पाया। यहां भी इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 में से 9 लड़कियां है, जबकि एक लड़का है। देखा जाए तो हर बार की तरह इस बार भी लड़कियां ही अव्वल रही हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img