Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

स्कूलों के वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाये व जांच करायें: डीएम

  • सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में डीएम ने अधीनस्थों को दिये दिशा-निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: कलक्ट्रेट परिसर स्थित लोकवाणी सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अयक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आहूत की गई। इसमें जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि जनपद में संचालित सभी स्कूलों के वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाए जाएं एवं उनकी जांच भी आवश्यक रूप से करा ली जाए।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया मेरठ को निर्देश दिए कि शाहपुर, जानसठ के हाईवे की टूटी हुई रोड की मरम्मत की जाए एवं रम्बल स्ट्रिप का निर्माण कराया जाए साथ ही साथ खतौली भैंसी मोड़ पर डायवर्जन को सही करते हुए रंबल स्ट्रिप बनाई जाए। गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि शुगर मिल में चलने वाली समस्त ट्रक, ट्रैक्टर, ट्राली की फिटनेस जांच एवं लाइट रिफ्लेक्टर भी लगाई जाए जिससे रात में चलने पर किसी प्रकार की समस्या ना हो।

पुलिस आीक्षक यातायात को निर्देशित किया कि जनपद में अवौ रूप से तेजÞ आवाज वाले साइलेंसर चलाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाए तथा चालान रिपोर्ट कार्यालय में उपलब कराई जाए। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत मिश्र एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img