Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

विधायक आदेश के नेतृत्व में सामुदायिक केंद्र पर स्वच्छता अभियान चलाया

जनवाणी ब्यूरो |

रानीपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन (17 सितंबर) “सेवा सप्ताह – के रुप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 19 सितंबर को रानीपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर (बहादराबाद ) में शिवालिक नगर के वार्ड नंबर-12 में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया तथा क्षेत्र में कपड़े के थैलों का वितरण कराया है।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हम सब का यह देश के प्रति कर्तव्य है की हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाएं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें और जन-जन में इससे होने वाली हानियों के बारे में जागरूक करें और प्रधानमंत्री के जन आह्वान के साथ जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी जन्मदिन सेवा सप्ताह का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं व सभी अनुषांगिक संगठनों ने सेवा भाव से कार्य किए हैं।

इस अवसर पर सभासद गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, शक्ति केंद्र संयोजक हरेंद्र कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज धीमान, बूथ अध्यक्ष सतपाल कटारिया, बूथ अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव, संजीव चौहान, रविंद्र सैनी, रविंद्र कुमार, सतीश नामदेव, ध्रुव प्रभाकर, सूर्य प्रताप सिंह, अतुल वशिष्ठ, राधे श्याम पाल, नारायण भट्ट, नीरज चौहान, संजय चौहान, नरेश वर्मा, राजकुमार चौहान, चेतन चौहान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img