जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: स्थानीय पुलिस ने झारखंडी मंदिर तिराहे के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गये चोरों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी। बरामद हुई बाइक ग्राम खानपुर माजरा निवासी फुरकान अहमद की बताई गई है। जो दो दिन पूर्व ही ग्राम स्याऊ से चोरी हुई थी। पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
पूरी खबर के लिए पढ़े जनवाणी हॉकर्स नरेंद्र सैनी।

