जनवाणी संवाददाता |
तीतरों: चोरों ने रात के समय आधा दर्जन घरों में घुसकर हजारों रुपए की नकदी व कई मोबाइल सेट पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी तथा दो युवकों को इस मामले में हिरासत में लिया है।
2 दिन से कस्बे में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोरों ने एक ही रात में आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया। रात के समय चोरों ने मेन बाजार निवासी विजेंद्र सैनी परिवार को निशाना बनाया विजेंद्र सैनी की मां अलग कमरे में लेटी हुई थी उसने अलमारी का ताला लगाकर उसमें 14 हजार रुपये की नगदी रखी थी रात के समय चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
चोरों ने पड़ोस में ही रहने वाले सुलेमान के घर पहुंच कर 5000 रूपये की नगदी तथा मोबाइल सेट को चुरा लिया चोरों ने उसके भाई फजलुर्रहमान के घर में घुसकर वहां से 6000 रूपये की नकदी पर हाथ साफ किया। चोरों ने में ही रहने वाले अबूजर खान, इकबाल खान तथा अल्ला रखा के घर में घुसकर तीनों के घरों से मोबाइल चुरा लिए।

