Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

टी-20: विराट कोहली दे सकते हैं इस्तीफा, रोहित शर्मा हो सकते हैं कप्तान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अंदर सफेद बॉल क्रिकेट के लिए आने वाले समय में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्तूबर और ऩवंबर में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट से इस्तीफा दे सकते हैं।

वहीं टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाए जाने की संभावना है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 32 साल के विराट कोहली जो इस समय भारत के तीनों प्रारूपों के कप्तान हैं और भारत के अब तक के सबसे सफल कैप्टन रहे हैं, उन्होंने रोहित शर्मा के साथ कप्तानी की जिम्मेदारियों को शेयर करने का फैसला किया है।

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने पिछले कुछ महीनों में रोहित और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर लंबी बातचीत की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img