Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

दो मंत्री-30 सांसदों के संक्रमित, आठ दिन पहले खत्म हो सकता है संसद सत्र

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: संसद में कई सांसदों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संसद के मानसून सत्र में कटौती की जाने की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल ज्यादातर पार्टियों के नेताओं ने सत्र को निर्धारित समय से पहले खत्म करने की पैरवी की।

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सदन में विभिन्न पार्टियों के नेता, सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते हैं तथा इसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करते हैं। बता दें कि संसद 14 सितंबर से शुरू हुई थी और इसे एक अक्तूबर तक चलाया जाना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अगले सप्ताह के मध्य तक  मानसून सत्र को समाप्त करने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि सत्र के दौरान भी संसद के कुछ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कई लोकसभा सदस्य और राज्यसभा सदस्य मानसूत्र सत्र के पहले दिन ही कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

वहीं बात करें मंत्रियों की तो गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, समेत कम से कम सात केंद्रीय मंत्री अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं।

विपक्षी दलों ने सरकार से कहा है कि 18 दिनों का सत्र जोखिम भरा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इस दिशा में विचार करना आरंभ कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img