Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मडियांव थाना क्षेत्र स्थित रैंथा रोड बढ़ौली बीकेटी फायर स्टेशन के पास रविवार सुबह आठ बजे के करीब एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई।

यहां पर प्लास्टिक की कुर्सियां बनती है और इसका गोदाम है। प्लास्टिक होने से चंद मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। भीषण आग और उसके बीच हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल गया।

आग की सूचना मिलते ही बीकेटी, इंदिरा नगर, हजरतगंज और चौक फायर स्टेशन की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

हर एक गाड़ी ने दस से अधिक चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। अलीगंज एसीपी अखिलेश कुमार के मुताबिक, अलीगंज निवासी सुनील बंसल की रैंथा रोड कमला बाद बढ़ौली में श्रीराधे मोल्डिंग इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के नाम से प्लास्टिक फैक्टरी है।

रविवार सुबह फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। धुंआ देखकर कर्मचारियों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। फैक्टरी के पास स्थित बीकेटी फायर स्टेशन की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई।

आग बढ़ते देख आसपास के फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकलकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

दमकल कर्मियों की तत्परता से समय पर आग बुझा ली गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें बढ़कर पास के ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंच रही थीं।

समय रहते आग पर काबू पाने और पास ही स्थित ऑक्सीजन प्लांट तक आग न पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आग बड़ी थी।

समय रहते काबू पा लिया गया था। फैक्टरी में प्लास्टिक का सामान होने से आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता लग सकेगा।

ब्रीदिंग आपरेटस सेट पहनकर बुझाई आग

प्लास्टिक फैक्टरी होने से प्लास्टिक जलने पर दम घोंटू और काले धुएं से आग बुझाने पर दमकल कर्मियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

काले धुएं के बादल छाने से आसपास अंधेरा सा छा गया। वहीं, दमकल कर्मियों और आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दमकल कर्मियों ने इसके बाद बीए (ब्रीदिंग आपरेटस सेट) पहनकर आग बुझाने का काम किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img