- फौलादनगर गांव के प्रधान ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: फौलादनगर गांव में प्रधान ने नवनिर्मित पानी की टंकी में घटिया सामाग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट मेें प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने व पाइपों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को साफ स्वच्छ पानी दिया जा सकें।
फोलादनगर गांव के प्रधान जाहुल बुधवार को ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में पहुंचा। बताया कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण किया गया था और इसमें घटिया सामाग्री व पाइप आदि की वजह से आधे से अधिक गांव में पानी की कमी हो रही है। जगह-जगह से पाइप लीक हो जाते है और इसके कारण रास्ते भी खराब हो रहे है। पाइप लीक होने के कारण पानी म्ंो कीडे व गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है।
जिससे ग्रामीण बीमारी का शिकार हो रहे है और उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा इसको हैंडओवर करने की बात कही जा रही है, लेकिन पाइप घटिया होने के कारण इसको हैंडओवर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने डीएम को शिकायत कर मामले की जांच कराकर समस्या को दूर करने व कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को साफ स्वच्छ पानी मिल सकें। इस मौके पर शमीम, रियाज, जगपाल सिंह, तराबूदीन, बेदू, शौकीन, यासीन, कृष्ण, कल्लू आदि मौजूद रहे।

