Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

ओडिशा में हुआ येलो अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रविवार से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तरी आंध्र प्रदेश में जहां चक्रवात जैसे हालात बन रहे हैं तो ओडिशा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पूर्व व पूर्व मध्य हिस्से में हवा का दबाव बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में इसकी गति और बढ़ने की संभावना है और रविवार शाम तक यह दक्षिणी ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंच जाएगा, जिससे वहां बारिश के आसार बन रहे हैं।

इन पांच राज्यों में पड़ेगा असर 

बंगाल की खाड़ी में बन रही चक्रवाती संरचना का असर कई राज्यों में पड़ने की संभावना है। इसके चलते रविवार से कई राज्यों में बारिश होगी।

अगले पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण व गोवा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 25 से 28 सितंबर के बीच ओडिशा, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बारश हो सकती है।

आज यहां हो सकती है बारिश 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो शनिवार को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण व गोवा, छत्तीसगढ़, यनम, तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img