Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

भारत बंद जाम का भारी असर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: किसानों द्वारा किए गए भारत बंद के एलान के बाद दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भारी जाम लग गया है। सड़कों पर वाहनों की इतनी लंबी कतार लग गई है कि गाड़ियां रेंग रही हैं।

दिल्ली में यातायात प्रभावित 

दिल्ली में लाल किला के दोनों कैरेज वे को बंद कर दिया है। छत्ता रेल और सुभाष मार्ग दोनों ओर से बंद है।

गुरुग्राम में हो रहा प्रदर्शन

गुरुग्राम में भारत बंद को लेकर कमला नेहरू पार्क के सामने आज सुबह से ही संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य संगठनों से जुड़े लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैठे किसान

यूपी गेट पर बैठे किसानों ने भारत बंद के समर्थन में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर बैठकर धरना शरू कर दिया है। उन्होंने दिल्ली से आने वाली रोड को पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि भारत बंद के कारण दिल्ली-गाजीपुर की तरफ से आने-जाने वाले दोनों मार्गों को यातायात के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

गाजियाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन गौतमबुद्धनगर से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। हेल्पलाइन के लिए लोग 0-9971009001 पर कॉल कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img