Home National News हमले और गुंडागर्दी से आहात हुए आनंद शर्मा, ट्वीट कर जताई चिंता

हमले और गुंडागर्दी से आहात हुए आनंद शर्मा, ट्वीट कर जताई चिंता

0
हमले और गुंडागर्दी से आहात हुए आनंद शर्मा, ट्वीट कर जताई चिंता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने गुरुवार को कपिल सिब्बल के घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने लगातार कई ट्वीट कर इस घटना की निंदा की और कहा कि इस घटना की खबर से आहत महसूस कर रहा हूं। उन्होंने लिखा कि कपिल सिब्बल के घर पर हमले और गुंडागर्दी की खबर सुनकर स्तब्ध और निराश हूं। इस तरह की हरकत पार्टी को बदनाम करती है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

कांग्रेस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हमेशा से पक्षधर रही: आनंद शर्मा

कांग्रेस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हमेशा से पक्षधर रही है। राय और धारणा के मतभेद लोकतंत्र के अभिन्न अंग हैं। लेकिन असहिष्णुता और हिंसा कांग्रेस के मूल्यों और संस्कृति से बिल्कुल अलग है।

उन्होंने आगे लिखा कि जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें अनुशासित किया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से संज्ञान लेने और कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह है।

बुधवार को सिब्बल के घर के बाहर हुआ था प्रदर्शन

बता दें कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की ओर से पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किए जाने के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिब्बल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इतना ही नहीं विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने सिब्ब्ल के घर पर टमाटर भी फेंके उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी।