Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: मंगलवार को नेहरु युवा केंद्र के स्वंय सेवकों ने जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान चलाकर कालेज की छात्राओं को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा स्वच्छता को लेकर आम लोगों की सहभागिता से प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक गंदगी का सबसे बड़ा कारण है। क्योंकि यह आसानी से नष्ट नहीं होती है। इसलिए इसका उपयोग नही करना चाहिए। गंदगी के कारण अनेक बीमरिया भी पनपती है। यदि सब मिलकर स्वच्छता अभियान चलाए तो गंदगी के साथ अनेक बीमारियों से भी मुक्ति मिल सकती है।

अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं प्लास्टिक के एकत्रीकरण कर कार्य किया गया। एनवाईवी प्रशांत धामा डा. विनोद कुमार, उपेन्द्र शर्मा, नीलम देवी, धर्मावती, एवं उर्मिला देवी के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण का कार्य किया। युवा मंडल सदस्यों ने लगभग 15 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img