Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

धरने पर उपस्थित न होने वाले सचिवों का होगा बहिष्कार

  • अधिकारियों पर लगाया आश्वासन देने के बाद भी मांगे पूरी न करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: पंचायत सचिवों का विकास भवन में मंगलवार को भी धरना जारी रहा और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं धरने पर उपस्थित नहीं होने वाले सचिवों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।

ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के विरोध में सचिवों द्वारा विकास भवन में धरना दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक दंडानात्मक कार्रवाई निरस्त नहीं हो जाती है और डीपीआरओ का तबादला नहीें हो जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

वह किसी भी कीमत पर मांगे पूरी न होने तक यहां से नहीं उठने वाले न ही झुकने वाले। निर्णय लिया कि जो सचिव धरने पर उपस्थित न होकर कार्य नहीं कर रहे है और सरकार व संगठन को गुमराह कर रहे है उनका बहिष्कार किया जाएगा। वह उनके साथ होने वाली कार्रवाई में साथ नहीं देेंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, जोनी चौधरी, प्रेम कुमार, सुधीर रूहेला, महक सिंह, सुनील बंसल, अनिल मान, अंकुर भारद्वाज, प्रशांत, गौरव राणा, सचिन, बुद्ध प्रकाश, मनीष, दिनेश, इमरान, शान मौहम्मद, पवन राणा, विनित तोमर, संजय, वीरेन्द्र, मैनपाल, फारूख, विकुल, अजय बोहत आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img