Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

गन्ना मंत्री के निर्देश, पेंशन से वंचित पात्रों का करें चयन

  • बीडीओ, ईओ और एसडीएम के नेतृत्व होगा कैंपों का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: प्रदेश के गन्ना मंत्री एवं चीनी मिल प्रभारी उप्र सरकार सुरेश राणा के निर्देश पर जनपद में वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन से वंचित पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं विकास खंड अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को गन्ना मंत्री की अपेक्षा के अनुसार अधिक से अधिक पात्रों का चयन करने के निर्देश दिए।

गत मंगलवार को शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जनपद में जनपद में वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन से वंचित पात्र लाभार्थियों का कैंप लगाकर चयन किए जाने के निर्देश दिए थे। डीएम जसजीत कौर ने 21 से 30 सितम्बर तक समस्त विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में शिविरों का आयोजन कर पेंशन से वंचित पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक चयन करने निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत सचिव, लेखपाल,तहसीलदार कैम्पों में उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। नोडल अधिकारी द्वारा शिविर की समाप्ति पर विकासखण्ड, नगर क्षेत्रवार आनलाईन कराये गये आवेदन पत्रों एवं अपात्र आवेदन पत्रों की सूचना सम्बन्धित कल्याण विभाग को प्रेषित करेगें।

जिलाधिकारी ने संबंधित ग्राम पंचायत, वार्डों के वंचित पात्र व्यक्तियों को शहरी क्षेत्र के आवश्यक अभिलेख यानी बैंक खाता, आय प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, आधार कार्ड, पहचान पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र आदि साथ लाने तथा अपने क्षेत्र में मुनादी के द्वारा प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।

आय प्रमाण पत्र की समस्या का मौके पर होगा समाधान

डीएम जसजीत ने कहा कि जिन आवेदकों के पास आय प्रमाण पत्र नहीं है, उनके आवेदन पत्रों पर मौके पर सम्बन्धित लेखपाल द्वारा आय सम्बन्धी आख्या अंकित की जाएगी तथा तहसीलदार द्वारा सत्यापित, संस्तुति की जाएगी। आवेदकों की पात्र, अपात्र असम्बन्धी आख्या भी सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल द्वारा मौके पर ही अंकित की जाएगी। जिसके बाद सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी की आनलाइन स्वीकृति,अस्वीकृति सहित सम्बन्धित कल्याण विभाग को आवेदन पत्र अग्रसारित कराएंंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img