Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

करवाचौथ के लिए सजे बाजार, राजस्थानी चूड़ियों की डिमांड

  • चूड़ियों के साथ कड़ों के भी आकर्षक डिजाइन
  • रंग रसिया चूड़ियों ने भी मोहा महिलाओं का मन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: करवा चौथ का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पर्व को महज तीन दिन शेष रह गए है। ऐसे में जैसे-जैसे यह पर्व नजदीक आ रहा है खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। इस पर्व को लेकर बाजार में आई राजस्थानी और रंग रसिया नामक चूड़िया महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने का काम कर रही है।

त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी राजस्थान जयपुर से चूड़ा व चूड़िया मंगवाई हैं, जो महिलाओं को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी नई वैरायटी को उतारा गया है। त्योहारों को लेकर बाजारों में पूरी रौनक है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कार्य अच्छा हो रहा है। त्योहार के चलते लोग खूब खरीदारी कर रहे है।

राजस्थानी व जयपुरी चूड़ियों की भरमार

भगत सिंह मार्किट स्थित आजाद बैंगल शॉप के संचालक मौहम्मद सद्दाम सिद्दीकी ने बताया कि करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में चूड़िया व चूड़ा खरीदने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राहत की बात यह भी है कि इस वर्ष चूड़ियों के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। जिसके चलते दाम सामान्य है। इसबार राजस्थान के जयपुर से चूड़ा व चूड़िया आ रही हैं, जो महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है।

वहीं रंग रसिया चूड़ियां भी देखने में कुछ कम नहीं है। वहीं कुमकुम भाग्य चूड़िया भी महिलाओं की पसंद बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि फिल्मों के नाम की चूड़ियों की हर साल डिमांड रहती है। इनकी कीमत 60 रुपये से लेकर 1500 रुपये दर्जन तक है। चूड़े की बात करे तो उसकी कीमत 250 से 1500 रुपये तक है। कड़े 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक बिक रहे है।

लाख की चूड़िया भी है खास

फैशन के इस युग में कंगनों की कई तरह की वैरायटी बाजार में मौजूद है। जिसमें पक्के नग वाली चूड़ियों महिलाओं को अधिक पसदं आ रही है। इन चूड़ियों की डिमांड मांगलिक कार्यो में भी अधिक रहती है। फिलहाल फैशन में महरुन, कत्थई, सफेद, लाल व चटनी रंग की चूड़ियां अधिक बिक रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img