Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

बिना अनुमति तिरंगा संकल्प यात्रा की सोची तो पुलिस ने लिया हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद संजय सिंह कचहरी से लहुराबीर के बीच तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने बनारस पहुंचे थे। इस यात्रा को जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी।

तिरंगा संकल्प यात्रा का नेतृत्व करने के लिए वाराणसी पहुंचे आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद संजय सिंह  को कमिश्नरेट पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

गुरुवार सुबह भेल स्थित गणेशपुर तरना  के पास एयरपोर्ट रोड पर पुलिस ने उन्हें रोका और हिरासत में लिया। इस दौरान वो पुलिसकर्मियों के साथ उलझते भी दिखे।

वो बार-बार उस आदेश की प्रति मांग रहे थे जिसके आधार पर उन्हें पुलिस ने रोका था। उन्होंने कहा कि वाराणसी में हर पार्टी रैली कर रही है।

किसी को भी आने से नहीं रोका गया। मुझे किस कानून के तहत रोका जा रहा है। मैं कहां जा रहा हूं, किसी काम से आया हूं, इससे पुलिस को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।

आप नेता संजय सिंह कचहरी से लहुराबीर के बीच तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने बनारस पहुंचे थे। हालांकि इस यात्रा को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं मिली थी।

08 11

बावजूद इसके संजय सिंह अपने पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे थे।

सुरक्षा कारणों से पुलिस ने संजय सिंह को हिरासत में लिया है। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।

इधर, हिरासत में लिए जाने के बाद आप सांसद ने राज्य सभा के सभापति से गुहार लगाई। उन्होंने ट्वीट कर कहा- माननीय सभापति जी मुझे गैरकानूनी ढंग से वाराणसी शिवपुर में भारी पुलिस बल के साथ रोका गया है। मेरे साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है। कृपया तत्काल हस्तक्षेप करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img