जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों में फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बंगाल के साथ ही देश के कम से कम तीन राज्यों ने पिछले सप्ताह दुर्गा पूजा, दशहरा के बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगे हैं। बंगाल, हिमाचल और असम में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15906 केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले शनिवार को 15,918 नए मामले आए थे। हालांकि, एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले एक दिन में कोरोना के सक्रिय मामले कम हो रहे हैं।
राज्य में इस साल जुलाई के बाद से कोरोना के मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले चार दिनों में बंगाल में दैनिक केस की संख्या 800 से अधिक हो गई है। इस सप्ताह मामलों में वृद्धि वाले अन्य दो राज्य असम और हिमाचल प्रदेश हैं।
बंगाल में इस सप्ताह संक्रमण में स्पष्ट वृद्धि हुई है। पिछले सात दिनों में, राज्य ने 5,560 नए मामलों आए हैं। यह पिछले सात दिनों (4,329) की तुलना में 28.4% अधिक है। इसका मुख्य कारण दुर्गा पूजा और दशहरा है।
रूस और चीन में कोरोना की रफ्तार तेज
वहीं, चीन और रूस में कोरोना वायरस फिर से पैर पसारने लगा है। रूस में कोरोना महामारी कहर बनकर टूट रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है।जो महामारी के दौरान एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।
रूस में कोरोना वायरस की टास्क फोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 37,678 नए मामले आए। सितंबर के अंत में दर्ज की गई दैनिक मृत्यु दर लगभग 33% अधिक है और पिछले महीने संक्रमण के मामलों में लगभग 70% की वृद्धि हुई है।वहीं, चीन में शनिवार को कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहे हैं। बीजिंग में कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे हैं।

