Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

नागालैंड में कोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

न्यूज एजेंसी वार्ता |

कोहिमा: नागालैंड में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 31,707 हो गई है। इस दौरान अब तक किसी की मौत नहीं होने की वजह से मृतकों की संख्या 679 पर बनी हुई है।

नागालैंड स्वास्थ्य विभाग के आज के बुलेटिन के अनुसार, बीते दिनों दर्ज हुए 18 नए मामलों का पता नागालैंड के तीन जिलों से चला है। इनमें से दीमापुर से सात, कोहिमा से सात और फेक से चार मामले दर्ज हुए हैं।

गौरतलब है कि इन नए मामलों का पता कल जांचे गए 638 नमूनों से चला है। इसी के साथ यहां दैनिक सकारात्मकता दर 2.82 फीसदी पर बनी हुई है। 18 नए मामलों में से 10 का पता स्वयं और यादृच्छिक परीक्षणों से चला है, सात मामलों की जानकारी कोरोना मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाने के दौरान मिली और एक बाहर से लौटने वाला व्यक्ति था।

इस दौरान 10 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं। इनमें से मोकोकचुंग से छह, दीमापुर से तीन और कोहिमा से एक व्यक्ति के ठीक होने के साथ अब तक कोरोना को मात देने वालों की संख्या 29,748 हो गई है। राज्य में रिकवरी रेट 93.82 प्रतिशत है।

नागालैंड में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 250 है, इनमें से 188 सक्रिय मामले लक्षणहीन हैं और 48 में हल्के लक्षण दिखे हैं। सात में ऑक्सीजन का स्तर ठीक-ठाक है और पांच ऑक्सीजन सपोर्ट, दो आईसीयू में और एक वेंटिलेटर पर है। दीमापुर में महामारी से हुई एक मौत की सूचना मिलने के साथ ही यहां मौत के मामले बढ़कर 679 हो गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img