जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव टांडा निवासी 44 वर्षीय कुंवारे अपनी 41 वर्षीय पत्नी कमला के साथ बांगरमऊ कोतवाली के अतरधनी गांव में अपने खेत में सरसों की बुआई के बाद मेड़ बांध रहा था। तभी ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन के पोल में करंट उतरने से दोनों चपेट में आ गए।
करंट की चपेट में आने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा सड़क जाम कर दिया। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

