Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी कोरोना प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग करेंगे मीटिंग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित सात राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय आभासी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में वे कोविड प्रतिक्रिया और प्रबंधन की समीक्षा करेंगे। ये राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश हैं- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब हैं।

इससे पहले भी पीएम मोदी कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नियमित रूप से महामारी के हालातों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन करते रहे हैं।

खासतौर पर जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के हालात ज्यादा गंभीर हैं, वहां प्रधानमंत्री का ध्यान ज्यादा केंद्रित रहा है।

उन्होंने आखिरी बार 11 अगस्त को कोविड-19 (कोरोना वायरस) समीक्षा बैठक आयोजित की थी, जिसमें 10 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिरकत की थी।

इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल थे।

ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटों में एक लाख से अधिक कोरोना रोगियों के ठीक होने से भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों के ठीक होने का रिकॉर्ड बना लिया है। इसके साथ ही कुल ठीक होने वालों की संख्या लगभग 45 लाख (44,97,867) हो गई है। परिणामस्वरूप ठीक होने की दर ने 80.86 प्रतिशत को छू लिया है।’

मंत्रालय ने आगे कहा, ‘देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा (1,01,468) कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कुल ठीक होने वालों की संख्या लगभग 45 लाख (44,97,867) हो गई है। वहीं ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत पर पहुंच गई है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img