जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: यूपी 112 आपातकालीन सेवा में पहले से नियुक्त आरक्षियों को नौ दिवसीय प्रशिक्षण उप निरीक्षक यूपी 112 हसन मंजर जैदी की देखरेख में प्रशिक्षक कैलाश चंद ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्रारंभ किया। प्रशिक्षण में बदमाशों को काबू करना, छोटे मोटे झगड़ो को मौके पर ही मनोवैज्ञानिक विधि द्वारा समाप्त करना तथा बड़े झगड़ो की आशंकाओं पर विराम लगाना, आम जनमानस की हर प्रकार से मदद करना आदि गुर सिखाए जाएंगे।
नौ दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन एसपी सिटी/नोडल अधिकारी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने रिफ्रेशर प्रशिक्षण लेने वाले आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी-112 सेवा पुलिस की ऐसी आपातकालीन सेवा है जिस पर जनता विश्वास करती है। उन्होंने कहा की पीड़ित को इस बात का भरोसा है कि उनकी एक कॉल पर यूपी 112 की मदद अवश्य आएगी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

