जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: चलो गांव की ओर मेरा बूथ हर गांव में मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय लोकदल की महिला जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने बिजनौर विधानसभा के इस्लामपुर दास में घर घर जाकर राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को समझाया।
चौपाल पर चर्चा करते हुए गांव इस्लामपुर दास में पूनम चौधरी ने कहा कि आज हर घर में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लेकर गुस्सा है।
आम जनता महंगाई बेरोजगारी तथा बढ़ते हुए बिजली के बिलों से परेशान हैं। जिसके कारण 2022 में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने वाला है। जनता राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की ओर देख रही है कि कब राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बने तथा प्रदेश से गरीबी महंगाई और बेरोजगारी दूर हो।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

