Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बैनर भाजपा का, चल रहा अवैध निर्माण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा नेताओं का बैनर लगाकर अवैध निर्माण किया जा रहा है। ऐसा करके एमडीए अधिकारियों को दबाव बनाया जा रहा है कि यह निर्माण भाजपा नेताओं का है, इसलिए इस पर कार्रवाई की तो इंजीनियरों पर कार्रवाई हो सकती हैं।

इंजीनियर भी अवैध निर्माणकर्ता के दबाव में आ गए हैं। यही वजह है कि नई सड़क शास्त्रीनगर में इतना बड़ा अवैध निर्माण चल रहा है, मगर उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस अवैध निर्माण पर नहीं तो एमडीए कार्रवाई कर रहा है और नहीं आवास विकास।

क्योंकि दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। वैसे जिस स्थान पर अवैध निर्माण चल रहा है, यह एमडीए का कार्यक्षेत्र होना बताया गया है, मगर कार्रवाई एमडीए के इंजीनियर भी नहीं कर रहे हैं।

08 15

फिर बैनर भाजपा नेताओं का लगाकर अधिकारियों पर दबाव बना दिया गया है। बैनर में भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के नाम व फोटो लगाकर अवैध निर्माण की पर्देदारी की जा रही है। इसकी शिकायत एडवोकेट अशोक चौहान ने कर दी हैं।

उनका कहना है कि भाजपा नेताओं द्वारा अवैध निर्माण को संरक्षण दिया जा रहा है, जिसके चलते ही अवैध काम चल रहे हैं। अवैध निर्माण ही नहीं, बल्कि अवैध शराब भी शहर में बिक रही है। मिलावटी सामान बाजार में बिक रहा है, जिसमें भाजपा के नेताओं का संरक्षण मिल रहा है।

तमाम अवैध काम शहर में चल रहे हैं, जिसमें भाजपा नेताओं का पर्दे के पीछे से आशीर्वाद प्राप्त हैं। एडवोकेट अशोक चौहान ने निर्माणाधीन अवैध निर्माण को एमडीए उपाध्यक्ष से गिराने की मांग की हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img