जनवाणी संवाददाता |
बरूकी: भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक ग्राम शाहपुर सेदू में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि बैंकों में किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। बैंक अधिकारियों द्वारा किसानों को योजनाएं बताई नहीं जा रही है।
उन्होंने कहा कि यदि बैंकों द्वारा किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं दिया गया तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। उन्होंने गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यदि गन्ना सेन्टरों पर घटतौली होती है तो अबिलंब लिपिक और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए। इस अवसर पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली समस्या तथा बीज की समुचित व्यवस्था कराने हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन बरुकी पुलिस चौकी इंचार्ज महेश मलिक को दिया गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

