Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कोर्ट की इमारत पर लिफ्ट ऑपरेटर के शव से मची सनसनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोर्ट की इमारत के सातवें मंजिल पर एक शख्स का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 31 वर्षीय लिफ्ट मैन के रूप में हुई है जो कोर्ट में काम करता था।

पुलिस ने कहा कि अभी यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि लिफ्ट ऑपरेटर की मृत्यु स्वाभाविक रूप से हुई है। हालांकि शरीर मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है और हमारी जांच अभी चल रही है।

बीते गुरुवार को तीसर हजारी कोर्ट में भी मिला था एक कर्मचारी का शव

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब यहां के वेस्ट विंग में स्थित एक चेंबर में शव पाया गया। शव की पहचान बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक अस्थायी सदस्य मनोज (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया है कि उसने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।

शुरुआती जांच के अनुसार, मनोज शराब पीने का आदी था और टीबी का मरीज था। पास में रखे कूड़ादान में खून की उल्टी की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मनोज बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अस्थायी सदस्य था और अक्सर रात में चैंबर में रुक जाता था। आगे जांच चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img