जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शामली कोतवाली में डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुना। डीएम-एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनकर संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
साथ ही डीएम-एसपी ने पूर्व में आई शिकायतों की समीक्षा भी की जिनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित नहीं होना पाया गया। उनकी पुन: समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के अभिलेखों के रख रखाव को देखा गया।
डीएम-एसपी ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का यथासंभव उसी दिन समाधान कर दिया जाए अथवा प्रत्येक दशा में अगले दिन समाधान हो जाए। एसपी सुकीर्ति माधव ने भूमि विवादों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर जानकारी की तथा क्षेत्रीय लेखपालों से अविलम्ब कार्रवाई के निर्देश दिए।
ऐसे मामलो में आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई कराकर संबंधित पक्षों को पाबंद कराए जाने के प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए हैं। डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस के संबंध में थाना क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए।
दोनों अधिकारियों ने थाने के सीसीटीएनएस कक्ष में जीडी कार्यलेखन एवं एफआईआर की कार्रवाई भी देखी जो नियमित रुप से किया जाना पाया गया।
उधर, थानाभवन थाने पर तहसीलदार संतदास पंवार ने समस्याएं सुनी। ग्राम फूंसगढ़ निवासी राकेश ने अपने ही परिवार के लोगों पर आम के पेड़ काटने का आरोप लगाया।
इसके अलावा भी बहुत सी समस्याएं आई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान, ईओ मेघा गुप्ता और सभी हल्का लेखपाल मौजूद रहे।

