Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मोबाइल पर मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट: डा. प्रवीन चोपड़ा

  • सैंपलिंग में दर्ज मोबाइल नंबर पर आएगा ओटीपी
  • ओटीपी डालते ही दिख जाएगी जांच रिपोर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर: अब कोरोना की जांच रिपोर्ट घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी। पहले कोरोना की जांच कराने वाले व्यक्ति को पॉज़िटिव होने की सूचना कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर अथवा संबन्धित स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से दी जाती थी।

सैंपलिंग के बाद लोग कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर अथवा संबन्धित स्वास्थ्य केन्द्रों से संपर्क करते थे, लेकिन अब कोविड जांच करवाने वाले अपनी रिपोर्ट मोबाइल पर ही देख सकते हैं।

इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा ‘लैब रिपोर्ट’ नाम से लिंक तैयार किया गया है। इसमें मोबाइल नंबर डालकर रिपोर्ट देखी जा सकेगी। इसके लिए सरकार द्वारा तैयार किए गए https://labreports.upcovid19tracks.in/ लिंक पर क्लिक करना होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीन चोपड़ा ने बताया सैंपलिंग कराने वाले रिपोर्ट जानने के लिए उत्सुक होते हैं। अब कोरोना टेस्ट करवाने वाले व्यक्ति अपनी रिपोर्ट घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।

इसके लिए https://labreports.upcovid19tracks.in/ लिंक पर क्लिक करना होगा। कोविड की सैंपलिंग के दौरान लोगों से मोबाइल नंबर लिया जाता है।

इस नंबर को व्यक्ति के सैंपल के साथ दर्ज कर दिया जाता है। टेस्ट करवाने वाले व्यक्ति को दिए गए लिंक पर क्लिक करके सैंपल कलेक्शन की तारीख व मोबाइल नंबर की एन्ट्री करनी होगी।

वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सैंपल के साथ दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ही आएगा। यह ओटीपी डालते ही संबंधित व्यक्ति की रिपोर्ट मोबाइल की स्क्रीन पर दिखने लगेगी। इस रिपोर्ट को आसानी से सेव या प्रिंट करवा सकता है।

उन्होंने बताया नई व्यवस्था से उन लोगों को ज्यादा सहूलियत होगी जो कोविड पॉजिटिव होने के बाद रिपोर्ट प्राप्त नहीं कर पाते हैं। किसी के हस्ताक्षर या मुहर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने बताया पहले कोरोना का सैंपल देने के बाद तीन से चार दिन तक का इंतजार करना पड़ता था। अब इस सुविधा से लोगों को इसका सीधा लाभ होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img