Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सभी डिग्री धारकों को मिलेंगे मेडल, 22 को होगा विवि में दीक्षांत समारोह

  • टॉपर्स के नाम पर आपत्ति का आज अंतिम तिथि, कल से फाइनल होगी सूची

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 22 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए टॉपर्स के नाम पर आपत्ति का आज अंतिम दिन है। शाम चार बजे के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। रविवार से टॉपर्स की फाइनल सूची जारी होनी शुरू हो जाएगी। सूची फाइनल होने के बाद सभी टॉपर्स को दीक्षांत समारोह के लिए प्रपत्र भरने के लिए 20 दिसंबर को विवि बुलाया जाएगा।

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह वर्ष 2021 के लिए 01 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 01 पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, 02 चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, 49 प्रायोजित स्वर्ण पदक, 153 कुलपति स्वर्ण पदक एवं 175 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। दीक्षांत में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल अध्यक्षता करेंगी। मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्डीज इन इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट नई दिल्ली के निदेशक प्रो. नागेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा आएंगे।

इन सभी टॉपर्स की सूची विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर रखी है। छात्र-छात्राओं से इस संबंध में 11 दिसंबर की शाम चार बजे तक आपत्ति मांगी गई थी। अगर किसी छात्र-छात्रा को लगता है कि उसके नंबर दिए गए टॉपर्स से अधिक हैं, तो वह प्रमाण के साथ विवि में आपत्ति कर सकता है। अगर शाम चार बजे तक कोई आपत्ति नहीं आती है तो विवि रविवार से टॉपर्स की फाइनल सूची जारी करेगा। टॉपर्स की सूची फाइनल होने के बाद प्रमाण पत्र और डिग्री छपने के लिए भेज दी जाएंगी।


मोदीपुरम: कृषि शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे निकली छात्राएं

  • कृषि विवि में चार छात्राएं, तीन छात्राओं को मिलेगा मेडल

मुसाहिद हुसैन |

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में एक बार फिर छात्राएं परचम लहराएंगी। क्योंकि इस बार समारोह में सात मेडल प्रदान किए जाएंगे। जिनमें चार मेडल छात्राएं को मिलेंगे। जबकि तीन मेडल छात्राओं को मिलेंगे। समारोह में 275 को डिग्रियां वितरित की जाएगी। जिनमें 57 डिग्रियां अकेले छात्राएं को ही मिलेगी।

इस हिसाब से छात्राएं का परचम अब कृ षि शिक्षा के लिए भी लगातार बढ़ रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में अब छात्राएं छात्राओं से आगे निकल रही है। कृषि शिक्षा में भी छात्राएं छात्राओं से बाजी मारी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में होने वाले दीक्षांत समारोह में एक बार फिर छात्राओं का परचम लहराएगा।

हालांकि इस बार समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिव्यांशु तिवारी को मिलेगा, लेकिन कुलपति स्वर्ण पदक दिशा अग्रवाल, कुलपति रजत पदक अनन्या सिंह, कुलपति कांस्य पदक संस्कृति सिंह और बायोटेक में कुलपति स्वर्ण पदक दिव्यांशु तिवारी कुलपति रजत पदक नयासी पाठक और कुलपति रजत पदक शिवाकांत मिश्रा को दिया जाएगा। छात्राओं के मुकाबले लड़कियों ने कृषि शिक्षा में भी अपना परचम लहरा दिया है।

इस समारोह में 275 डिग्रियां प्रदान की जाएगी। जिनमें से 57 छात्राओं को डिग्रियां मिलेगी। अगर देखा जाए तो कृषि शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्राओं की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब छात्राएं किसी भी क्षेत्र में छात्राओं से पीछे नहीं है।

क्या कहना है इनका: कृषि शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्राएं की रुचि बढ़ी है। इस बार समारोह में चार छात्राओं को मेडल मिलेगा। हालांकि दिव्यांशु तिवारी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। समारोह की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img