Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

एक खंडहर में पंचायत चुनाव के लिए बन रही थी शराब

  • 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, एक दर्जन ड्रम के लाहन कराए नष्ट

जनवाणी सवांददाता |

गंज दारानगर: पुलिस ने अवैध कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक खंडहर में पंचायत चुनाव के लिए कच्ची शराब बनाने के लिए लाहन से भरे एक दर्जन ड्रम 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं।

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर थाना कोतवाली शहर अंतर्गत गंज क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार पैर पसारने लगा हैं। गुरुवार तड़के गंज पुलिस चौकी को सूचना मिली कि निजामतपुरा तथा शाहपुर के बीच से गुजर रही गंगा नहर के समीप स्थित एक खंडहर में कच्ची शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा हैं।

मुखबिर की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे गंज चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने खंडहर में शराब बनाने की तैयारी कर रहे निजामतपुरा निवासी जीवन पुत्र सुमेर को पकड़ लिया। मौके से पुलिस को एक दर्जन प्लास्टिक के ड्रम बरामद हुए, जिनमें कच्ची शराब बनाने के लिए लाहन भरा हुआ था।

पुलिस ने लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया जबकि युवक के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब का अवैध कारोबार कर रहे लोगों में खलबली मच गई । गंज चौकी इंचार्ज कहना है क्षेत्र में कच्ची शराब का अवैध कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बदलाव, सरकार ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव...

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img