Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मृत्यु के बाद

AMRITWANI


रोज की तरह मंदिर के सामने वाले पीपल के पेड़ की छांव में स्कूल से आते हुए कई बच्चे सुस्ताने से ज्यादा उस बूढ़े की कहानी सुनने के लिए उत्सुक आज भी उस बूढ़े के इर्द-गिर्द बैठ गए और बोले, ‘दादाजी दादा जी आज भूत की कहानी नहीं सुनाओगे?’ बूढ़े ने कहा, ‘नहीं आज मैं तुम्हें इंसानों की कहानी सुनाऊंगा।

वो देखो उस घर के ऊपर जो कौवे मंडरा रहे हैं, आज वहां उस लाचार बूढ़े का श्राद्ध मनाया जा रहा है, जो पैरों से चल नहीं सकता था। पिछले वर्ष उसकी खटिया जलने से मौत हुई थी।

उसकी खाट के पास उसकी बहू ने एक छोटी सी स्टूल पर भगवान की फोटो रखी और कुछ अगरबत्तियां सोते हुए बूढ़े के हाथ में माचिस और एक अगर बत्ती पकड़ा दी और उसके बिछौने के चारों कोनों में आग लगाकर दरवाजा बंद करके कर चली गई।

सुबह आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने बूढ़े को अधजला मृत पाया और बात फैल गई कि पूजा करते हुए बिस्तर में चिंगारी लग गई और ये हादसा हो गया। जीते जी तो इंसानों की कद्र नहीं करते और मरने के बाद देखो कैसा जश्न मना रहे हैं।

देखो, जो आज भोजन की थाली में हलुआ रखा है न उस हलुए के लिए मैं हमेशा तरसता-तरसता चला गया। बच्चों ने, जो अभी तक कौवों को ही देख रहे थे, यह सुनते ही अचानक जो पलट कर देखा, वो बूढ़ा दादा जी गायब था और बच्चे अनसुलझी पहेली को सुलझाने में लगे थे।

जो वाणी बूढ़ा सुना गया था, वह आज आम है। हम अपने बुजुर्गों की जीते जी तो सेवा नहीं करते, लेकिन मरने के बाद कई तरह के आडंबर जरूर करते हैं।


SAMVAD

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img