Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

पेड़ से टकराई बीएमडब्ल्यू, उड़े परखच्चे, पांच घायल

  • एयर बैग खुलने से बची जान, दिन निकलते ही सड़क पर लगा जाम
  • सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को लगाया सड़क किनारे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोमवार की देर रात में गंगानगर में दोस्त को छोड़कर वापस आ रहे एक जिम ट्रेनर की बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीएमडब्ल्यू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यही नहीं उसमें सवार जिम ट्रेनर समेत उसके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी के रहने वाले रिक्की वालिया जिम ट्रेनर है। वह रविवार रात में अपने दोस्त जीतू निवासी मोहनपुरी, प्रशांत कुमार निवासी कैलाशपुरी, रजत निवासी मवाना और विक्की अरोड़ा के साथ अपने एक दोस्त की हल्दी रस्म में गए थे।

वहां से आते समय वह एक दोस्त को छोड़ने के लिए उसके घर गंगानगर चले गए। वहां लौटते समय जब वह लोग मवाना रोड स्थित डेरी फार्म के पास पहुंचे तो उनकी बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिपटिस के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बीएमडब्ल्यू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमे सवार पांचों दोस्त घायल हो गए।

हालांकि गनीमत यह रही कि कार के एयरबैग खुलने से पांचों दोस्तो की जान बच गई, अन्यथा किसी की जान भी जा सकती थी। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी व सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दिन निकलने के बाद जैसे ही वाहनों का आवागमन शुरू हुआ तो बीएमडब्ल्यू के सड़क बीच में पड़ा होने के कारण वहां जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को सड़क किनारे कराया, इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

परतापुर थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। परतापुर थाना क्षेत्र के काशी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय अनुज पुत्र पवन निवासी हवाई पट्टी और 23 वर्षीय राजू पुत्र कुसुम निवासी कताई मिल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img