Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

ला नीना से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ही तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंचा

वेस्ट यूपी में इस बार कड़ाके की ठंड का आगाज शुरू हुआ

जनवरी में पड़ने वाली ठंड दिसंबर में ही दिखेगी


जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: वेस्ट यूपी में ला नीना के असर के चलते इस बार सर्दी दिसंबर में ही सितम ढाएगी। रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे आ गया है। बढ़ती ठंड के बीच इस बार सर्दी नया रिकार्ड बनाएगी। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही अच्छी ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। सर्दी की शुरुआत नवंबर से शुरू हो जाती है और फरवरी तक चलती है।

इस बार मानसून का असर काफी देर तक रहा और अक्टूबर तक अच्छी बारिश होने के कारण मौसम में नमी का स्तर बना हुआ है। इस बार ला नीना का भी असर पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा असर है। जिसके चलते ठंड अभी से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। चार डिग्री तक तापमान दिसंबर तक के अंत तक आता था, लेकिन इस बार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ही 4.8 डिग्री पर आ गया है।

इस बार रविवार की रात इस सीजन में पिछले 10 वर्षों में सबसे सर्द रही है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि इस बार मौसमी हलचल ज्यादा है। बारिश के चलते जहां नमी बनी हुई है। वहीं, सर्दी की शुरुआत भी अच्छी है। दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। दिसंबर और जनवरी के महीने में ठंड के दिन ही काटने पड़ेंगे।

क्या है ला नीना?

भूध्यरेखीय प्रशांत महासागर क्षेत्र के सतह पर निम्न हवा का दबाव होने पर ये स्थिति पैदा होती है। इसकी उत्पत्ति के अलग-अलग कारण माने जाते हैं, लेकिन सबसे प्रचलित कारण ये तब पैदा होता है। जब ट्रेड विंड पूर्व से बहने वाली हवा काफी तेज गति से बहती है। समुंद्री सतह का तापमान काफी कम हो जाता है। इसका सीधा असर दुनिया भर के तापमान पर होता है। तापमान औसत से अधिक ठंडा हो जाता है।

तापमान का है असर

समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने से समुद्री जीव-जंतुओं पर इसका बुरा असर पड़ता है। मछलियां और दूसरे पानी में रहने वाले जीव औसत आयु पूरी करने से पहले ही मरने लगते हैं। इसके असर से बारिश होने वाले क्षेत्रों में बदलाव आते हैं। कम बारिश वाली जगहों पर बारिश अधिक होती है। यदि अल नीनो दक्षिण अमेरिका की तरफ सक्रिय हो तो भारत में उस साल कम बारिश होती है।

रविवार की रात रही सीजन की सबसे सर्द

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेलियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 और न्यूनतम आर्द्रता 45 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह चार किमी और शाम को शांत रहा। रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है। 10 वर्षों में यह रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img