Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

हॉकी एस्ट्रोटर्फ को लेकर विभाग की लेटलतीफी

टर्फ का कार्य पूरा होने के बाद भी नहीं हो पा रहा उद्घाटन


जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी हॉकी एस्ट्रोटर्फ अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। विभाग की लेटलतीफी के चलते अभी तक स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ी नजर नहीं आते हैं। ऐसे में टर्फ पर इस साल खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। टर्फ निर्माण पूरा हाने का दावा वर्ष 2019 में किया जा रहा था, लेकिन 2021 भी बीत गया और टर्फ अभी तक शुरु नहीं हो सका है।
बताते चले कि वर्ष 2018 के जून माह में खिलाड़ियों के सामने हॉकी एस्ट्रोटर्फ की सौगात पेश की गई थी।

जिसके बाद कार्य तो शुरू हुआ था, लेकिन सरकार से पैसा न मिलने के कारण कार्य अधर में ही लटक गया। इसके काफी समय बाद साढ़े पांच करोड़ रुपयों का बजट भी जारी कर दिया गया। हॉकी टर्फ के निर्माण कार्य के डेडलाइन मार्च 2019 रखी गई थी, लेकिन कई मुसीबतों बाद इस साल कुछ महीनों तक कार्य तेजी से किया गया। ऐसे में अब टर्फ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन इसका उद्घाटन तक हो पा रहा है।

इस साल नवंबर में भी टर्फ के शुभारंभ के दावे किए गए थे, लेकिन शहर के हॉकी खिलाड़ियों इस साल भी टर्फ मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। खेल विभाग इसके प्रति लापरवाह नजर आ रहा है। बता दें कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ केंद्र सरकार के खेलो इंडिया प्रोजेक्ट में भी शामिल है। स्टेडियम में फिलहाल एथलेटिक खिलाड़ी भी अभ्यास करते हैं। साथ ही इसी मैदान मे ंफुटबॉल भी होना है। ऐसे में हॉकी खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए टर्फ का ही इंतजार करना होगा।

…तो चेंजिंग रूम का है इंतजार

हॉकी एस्ट्रोटर्फ के निर्माण कार्य के साथ ही स्टेडियम परिसर में चेंजिंग रूम का निर्माण कार्य भी शुरु किया गया था। पिछले कई महीनों से इसका कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। उधर, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जीडी बारीकि का कहना है कि अभी टर्फ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन चेंजिंग रूम तैयार किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img