Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा बनें भव्य मंदिर: हेमा मालिनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: काशी में विश्वनाथ गलियारे के कायाकल्प का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को कहा कि अयोध्या और काशी के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलने की उम्मीद है।

हेमा मालिनी ने रविवार को इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि राम जन्मभूमि और काशी के जीर्णोद्धार के बाद स्वाभाविक रूप से मथुरा भी काफी महत्वपूर्ण है। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आई भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि वह सोमवार को काशी जा रही हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्यार और स्नेह के प्रतीक भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की सांसद होने के नाते, मैं कहूंगी कि एक भव्य मंदिर होना चाहिए। एक मंदिर पहले से ही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह इसे नया रूप दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ का कायाकल्प और पुनर्विकास बहुत कठिन था। यह मोदी जी की दूरदर्शिता को दर्शाता है। अयोध्या और काशी के बाद मथुरा में भी उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Petrol Diesel: ऊर्जा संकट के बीच राहत, पेट्रोल-डीजल पर केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...
spot_imgspot_img