Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

माता-पिता को खो चुके बच्चों को किसी प्रकार की समस्या न हो – जिलाधिकारी

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर:  जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने 1 मार्च, 2020 के उपरान्त कोविड-19 के प्रभाव से अथवा किसी अन्य कारण से अपने माता-पिता को खो चुके 22 बच्चों से कलेक्ट्रेट सभागार में सीधा साक्षात्कार करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होने प्रत्येक बच्चे से वार्ता करते हुए उन्हें राशन उपलब्ध कराया जा रहा है अथवा नहीं, के विषय में पूछा तथा तत्काल सभी बच्चों के राशन कार्ड बनवाते हुए उन्हें राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिये।

अखिलेश सिंह आज कोरोना महामारी में माता-पिता को खो चुके बच्चों से वार्ता कर रहे थे। उन्होने स्कूल की फीस, यूनिफार्म व उनके खेल-कूद के विषय में जानकारी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी बच्चों के विद्यालय प्रबन्धकों से वार्ता करते हुए सभी बच्चों की फीस माफ करने तथा यथासंभव उनकी हॉबी को पूरा करने के लिए यथोचित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी बच्चों की पारिवारिक समस्याओं के विषय में जानकारी करते हुए उनकी पैतृक सम्पत्ति, जमीन व जायदाद के मामलों के निस्तारण व निगरानी के लिए सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img