जनवाणी संवाददाता |
रटौल: अमरोहा निवासी कासिब हेल्पर समीर के साथ केंटर में लकड़ी भरकर अमरोहा से हरियाणा जा रहा था। जैसे ही वह सुबह 4 बजे के करीब सिंगोली तगा गांव के समीप पहुँचे तो अचानक कोहरा होने के करण कुछ न दिखाई देने के करण ट्रक अनियंत्रित होकर साइड में खड़े दूसरे ट्रक से टकरा कर पलट गया और लकड़ियां हाइवे पर फैल गई, जिसमें चालक कासिब चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लकड़ियों व ट्रक को हाइवे से हटवाया।

