जनवाणी संवाददाता |
नगीना: नगीना क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे के कुशल पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी चित्तौड़गढ़ उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी लाल सराय अजय कुमार, कॉन्स्टेबल बबलू, परविंदर कुमार, सोमेश कुमार आदि ने मुखबिर की सूचना पर नगीना रायपुर रोड स्थित मठेरी चुंगी के पास से कपिल कुमार पुत्र शीशराम निवासी ग्राम धीमालहेड़ी थाना नगीना व अतुल उर्फ काला पुत्र बेगराज निवासी काजीवाला थाना नगीना को चोरी की दो बाइक जिन पर फर्जी प्लेट लगी हुई थी के साथ गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध 315 बोर के तमंचे व दो जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने एक बाइक नगीना थाना अंतर्गत चौकी के ग्राम कल्याणपुर से कपिल व उसके भाई अनिल द्वारा चोरी की गई थीं। अतुल उर्फ काला ने बताया कि उसने दूसरी बाइक •ाागूवाला से चोरी की थी और बताया कि हम लोग जगह-जगह से मोटरसाइकिल चुरा कर बेचते हैं।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अरुण जैन 8273212139

