Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियोंं में युवक का कार में शव मिला, सनसनी

  • युवक के सीने में लगी थी गोली, गाड़ी में मिला 315 बोर का तमंचा
  • एसपी, एसपी सिटी बिजनौर ने मौके पर पहुंचे, फोरंसिक टीम ने लिए नमूने
  • परिजनोंं ने पुलिस को आत्म हत्या की तहरीर दी, शव पोस्टमार्टम को भेजा

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: नगर के बुंदकी रोड स्थित बड़ी नहर मार्ग पर मड़का के जंगल में एक बोलेरो कार मे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर सनसनी व्याप्त हो गई। सूचना मिलते ही नजीबाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने छानबीन की। बोलेरो गाड़ी में मृतक के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला जिसमें एक कारतूस फंसा था , युवक के सीने में गोली लगी थी जो कि उसके आर पार होना बताया जा रहा है।

सूचना पर बिजनौर से एसपी डा. धर्मवीर सिंह , एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ नजीबाबाद प्रवीण कुमार सिंह, कोतवाल संजय शर्मा व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। फोरसिंक टीम व डाग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंच कर अंगुलियों के निशान व गाड़ी के अंदर से कई नमूने उठाए है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की शिनाख्त अमित वर्मा निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। मृतक के पिता सुदेश वर्मा ने अपने पुत्र की आत्म हत्या की तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस को किसी राहगीर ने सूचना दी कि नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर स्थित श्रवणपुर नहर के मार्ग पर मड़का के जंगल में एक बोलेरो सफेद रंग की जिसका नम्बर यूपी 20एएल -2891 है उसमें ड्राइवर की सीट पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त की तो उसकी शिनाख्त अमित वर्मा पुत्र सुदेश वर्मा निवासी सुभाष नगर निकट गुरूद्बारा के रूप में हुई। उसके सीने पर बांयी ओर गोली लगी थी। वहीं पुलिस को गाड़ी में 315 बोर का तमंचा भी मिला।

मौके पर पहुंचे परिजनों से भी पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि अमित शुक्रवार की शाम को लगभग पांच बजे घर से अपने चाचा हितेष वर्मा की गाड़ी को पार्क करने की बात कह कर गया था,परंतु देर रात तक भी घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की परंतु उसका कुछ पता नहीं चला।

मौके पर पहुंची फोरंसिक टीम ने पाया कि सीने के पास का हिस्सा काला पड़ा है जिससे अनुमान गोली सीने से सटा कर मारी गई। गोली पार हो कर उसका खोखा गाड़ी के गेट की जेब में पड़ा मिला। फोरंसिक टीम ने मौके से मिले निशान सहित कई साक्ष्य उठाए है और मृतक अमित वर्मा के हाथों को भी स्वैप किया है जिसमें उसके हाथ में गन पाउडर होने की बात कही जा रही है हालांकि एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि फोरंसिक जांच रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही विस्तार से कह पाना संभव होगा।

वहीं कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि मृतक अमित वर्मा के पिता सुदेश वर्मा ने अमित के द्बारा तमंचे से खुद को गोली मार कर आत्म हत्या करने की तहरीर दी है तथा तहरीर में यह भी कहा है कि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम कराया जाए। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

कुछ दिन पहले ही खोली थी ज्वैलरी की दुकान

मृतक अमित वर्मा ने कुछ दिन पहले ही चौक बाजार में ज्वैलरी शाप खोली थी। उसके मित्र व परिचितों का कहना है कि अमित आत्म हत्या कर सकता है इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस भी परिजनों से इस बात की जानकारी कर रही है कि अमित कहीं किसी तनाव में तो नहीं था परंतु अभी यह गुत्थी नहीं सुलझ सकी है कि आत्म हत्या का कारण क्या है?

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...
spot_imgspot_img