Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

भाजपा के शासन में पूंजी का केन्द्रीकरण हो रहा है: शेरबाज पठान

  • कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का अनीस विशाल के चेयरमैन नियुक्त होने पर किया स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का अनीस विशाल के चेयरमैन नियुक्त होने पर कांग्रेसियों ने उनका यहां स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। वहीं इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से वार्ता करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है जिसका कारण भाजपा के शासन में पूंजी का केन्द्रीकरण हो रहा है। किसान पिस रहा है और जीड़ीपी माइनस 23 हो गई है। उन्होंने कृषि सुधार बिलों का विरोध करते हुए कहा कि इसके लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेंगी।

शनिवार को अदब सिटी के सामने इमरान सैफी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार वार्ता में शेरबाज पठान ने कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने जिस प्रकार विकास किया उन्हीं संस्थानों का निजी करण कर पूंजीपतियों को बेचने का काम शुरू कर दिया है।

शेरबाज ने कहा कि रेलवे, हवाई अड्डे, एलआईसी का निजीकरण करण देश को गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। किसानों को अध्यादेश लाकर उनके खेत व जमीन पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने की तैयारी है। नवनियुक्त चेयरमैन अनीस विशाल अंसारी ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से परेशान है।

उनमें असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। अनीस विशाल ने कहा कि कांग्रेस मिशन 2022 के चुनाव के लिए पूरी तैयारी में है। संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक कमेटी बनेगी और अल्पसंख्यक विभाग की कमेटी में हर वर्ग के व्यक्ति को सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में सदस्यों ने अनीस विशाल का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में इफ्तखार महमूद, सतीश गौतम, अफजल कुरैशी, मतलूब हसन सुधीर पाराशर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.