Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

अनुज हत्याकांड: सपा की पुलिस से झड़प, गिरफ्तार

  • झड़प के बाद गिरफ्तार सपाईयों ने की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: बढ़ते अपराधों के साथ ही जनपद में दवा व्यापारी अनुज की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने शनिवार को पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट जाते सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठी के जोर पर रोकने का प्रयास किया तो हंगामा खड़ा हो गया।

हंगामा करते सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपनी सुरक्षा में पुलिस कलक्ट्रेट लेकर पहुंची और यहां सपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

शनिवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने प्रदेश में व्यापारियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों और लूट व हत्या जैसी संगीन वारदातों के साथ ही मोरना के दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल हत्याकांड में पुलिस प्रशासन की विफलता को लेकर प्रदर्शन किया।

08 28

सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा के नेतृत्व में इस प्रदर्शन के लिए पार्टी के सभी बड़े नेता और सैंकड़ों कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित कार्यालय पर जुटने लगे थे। यहां से 12 बजे कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय तक सपा नेताओं ने पैदल मार्च की घोषणा की थी, जिससे पुलिस प्रशासन में भी हलचल मची रही।

महावीर चौक पर भारी पुलिस बल को पहले से ही तैनात कर दिया गया था। इस प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय गर्ग भी शामिल हुए। कार्यालय से प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ता जैसे ही कलेक्ट्रेट जाने के लिए सड़क की ओर पहुुंचे तो वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सपाईयों के इस काफिले को लाठी के जोर पर वहीं पर थामने की कार्यवाही शुरू कर दी गई।

यहां पर पार्टी के कुछ नेताओं के साथ पुलिस कर्मियों की तीखी झड़प हुई और कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों ने जमकर धक्का मुक्की की।

पुलिस द्वारा जबरन रोकने को लेकर सपा नेताओं ने भारी विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन अपना फेलियर छिपाने के लिए लाठी के जोर पर जनता की आवाज को दबाने का काम कर रहा है।

सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और कार्यकर्ता लगातार प्रशासन और शासन के इस दमनात्मक रवैये का विरोध करने के लिए सड़कों पर आयेंगे। उन्होंने कहा कि यदि ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट जाने से रोका गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ बेमियादी आंदोलन किया जायेगा।

इसके बाद यहां पहुंचे पुलिस अफसरों ने सपा के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता की और पुलिस के साथ एक प्रतिनिधिमण्डल को कलेक्ट्रेट ले जाने की बात पर सहमति बनी। वहीं पुलिस की कार्यवाही का कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए विरोध कर रहे थे। इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने महावीर चौक पर गिरफ्तार कर लिया और उनको पुलिस लाइन ले जाया गया।

यहां पर घंटों तक सपा कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में रहे। गिरफ्तार किये गये सपाईयों में जिया चौधरी, साजिद हसन, अलीम सिद्दीकी, टीटू पाल, डा. इसरार अली, सचिन अग्रवाल, पवन बंसल, शमशाद अहमद, दीपक गम्भीर, विनय पाल प्रमुख, लियाकत अंसारी, अमरनाथ पाल, शौकत अंसारी, गोल्डी अहलावत, फरमान त्यागी, पवन पाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

दूसरी ओर सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, गौरव स्वरूप, लियाकत अली, पूर्व विधायक मिथलेश पाल और राहुल वर्मा पुलिस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदेश सरकार की नीतियों तथा जिला प्रशासन के रवैये के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img