Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

आचार संहिता लागू होते राजनीतिक दलों होर्डिंग्स, बैनर हटाए

  • एसडीएम के नेतृत्व में शामली, कस्बा बनत में चला अभियान 

जनवाणी  संवाददाता |

शामली: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव आयोग द्वारा तिथियों की घोषाणा के बाद आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनरों को हटवाना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर ने नगर पालिका कर्मचारियों, पुलिस को साथ लेकर होर्डिंग्स, बैनर उतरवाने शुरू कर दिए हैं।

142

शनिवार को चुनाव आयोग के द्वारा यूपी समेत पांच प्रदेशों की चुनाव की तारीखों की घोषणा किए जाने के बाद विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

आचार संहिता लागू होने के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पूरे जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर उतरवाने के निर्देश जारी किए हैं।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारियों ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग्स और बैनर को हटवाना शुरू कर दिया है।

शनिवार को शहर के धीमानपुरा फाटक से शिव चौक तक, हनुमान रोड, बुढ़ाना बस स्टैंड, वर्मा मार्किट आदि स्थानों से नगर पालिका के कर्मचारियों ने हाइड्रोलिक मशीन से होर्डिंग्स, बैनर उतारे। इस दौरान राहगीरों की भीड़ लगी रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img