Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम द्वारा तीन करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास कराया।

मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लगभग तीन करोड रुपए की लागत के विकास एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम के हाथों कराया।

क्षेत्रीय मंत्री ने बताया की भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार चहुमुखी विकास को प्रतिबद्ध है तथा अंत्योदय की नीति पर चल रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मंत्री कपिल देव ने बताया कि वे क्षेत्र एवं क्षेत्र की जनता की सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति से लेकर जन सुविधाओं तक जन सामान्य की पहुंच सुलभ बनाने को निरंतर कार्य कर रही है।

कपिल देव ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, आवास आदि सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने में भाजपा सरकार सर्वोत्तम रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र वासियों ने विधायक एवं मंत्री तथा भाजपा सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, कपिल त्यागी, रोहित तायल, हरेंद्र पाल, बशेश्वर दयाल, राजीव गर्ग आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img