जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: गुरुवार को कांग्रेस ने 125 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमे से 49 सीटों पर महिला उमीदवार को टिकट दिया है। इस सूची मेरठ से किठौर और हस्तिनापुर पर प्रत्यासी की घोषणा हुई है|

जिसमे दोनों प्रत्याशी महिलाएं है।काँग्रेस महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के वादे को यहां पूरा किया है। मेरठ में हस्तिनापुर से पार्टी ने एक्टर एवं मोडल अर्चना गौतम को टिकट दिया है।अर्चना अनुसूचित जाति से है और अभी हाल ही में कांग्रेस से जुड़ी है।
उधर किठौर से बबिता गुर्जर को टिकट दिया है जो गुर्जर बिरादरी से है और पिछले 15 साल से कांग्रेस से जुड़ी है।
अर्चना गौतम
मेरठ निवासी है, आई आई एमटी से मासकॉम किया है और वर्तमान में फ़िल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग का जलवा बिखेर रही है।
बबिता गुर्जर
बबिता गुर्जर एमए पीएचडी है और मेरठ निवासी है, पिछले 15 से कांग्रेस से जुड़ी है।

