Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सर्दी का सितम जारी, नहीं निकली धूप

  • हाड़ कपाने वाली ठंड में अलाव जलाने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम अभी कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। दो दिन तक अभी ऐसे ही कोहरा और शीत लहर के चलते मौसम ठंड बनी रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से भी नीचे आने के चलते ठंड और भी बढ़ गई है।
लगातार मौसम में दिखाई दे रहे परिवर्तन के चलते सर्दी का सितम कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। जनवरी माह में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। शहर सर्दी से कांप गया है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में लगातार सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार का दिन भी इस सीजन में सबसे सर्द रहा है। दिन का तापमान गिरते हुए 11 डिग्री पर पहुंच गया है, जो अभी तक इस सीजन में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 11 और आप का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी 48 घंटे तक मौसम में कोई राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहा है। ठंड का दौर ऐसे ही बना रहेगा। दिन में तापमान में गिरावट रहेगी और 15 डिग्री से नीचे तापमान रहेगा। आने वाले 48 घंटे के बाद मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल बढ़ती ठंड का दौर शहर वासियों को परेशान करेगा।

जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव की नहीं की पर्याप्त व्यवस्था

हाड़ कपा देने वाली ठंड और शीत लहर ने शनिवार को सूरज के भी दर्शन नहीं होने दिए। जिस कारण पूरे दिन लोग ठंड से कपकपाते रहे और सारा दिन शीत लहर के साए में गुजारा। ठंड के प्रकोप ने जहां आम जनता को कपकपा दिया। वहीं, गरीब एवं असहाय लोग सर्दी से अत्याधिक प्रभावित रहे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, शहर के मुख्य चौराहों सहित महानगर क्षेत्र की मलीन बस्तियों में ठंड ने लोगों को सताया, लेकिन जनहित में जिला प्रशासन की तरफ से ठंड से बचाव करने के लिये कोई प्रयाप्त व्यवस्था नजर नहीं आयी।

ठिठुरती ठंड से शहर का व्यापार भी प्रभावित रहा। दोपहर बाद भी बाजारों में ग्राहकों की संख्या और दिन के मुकाबले बहुत कम रही। शहर का दिल कहे जाने वाले शहर घंटाघर चौराहे पर राह चलते लोग ने अलाव जलाने की मांग की। शहर की मलीन बस्तियों सहित महानगर क्षेत्र के मुख्य चौराहों एवं स्टेशन, बस अड्डों पर लोगों को ठंड से बचाने के लिये अलाव जलाने की व्यापक व्यवस्था की जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img