Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कोराना: 15 लाख से अधिक हुए संक्रमित, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी न्यूज |

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की तीसरी लहर जारी है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कभी तेजी तो कभी कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 71 हजार 202 मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार की तुलना में 2,369 अधिक है।

वहीं बीते 24 घंटे में 314 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं देश में सक्रिय मामले 15 लाख (15,50,377) को पार कर गए हैं। इस दौरान एक लाख 38 हजार 331 लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11 फीसदी हो गई है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.59 फीसदी है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 156.76 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण दर 16.28 फीसदी हो गई है। शनिवार को जहां पॉजिटिविटी रेट 16.66 फीसदी दर्ज की गई थी। साप्ताहिक संक्रमण दर 13.69 फीसदी है। अभी तक 70.24 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 16,65,404 टेस्ट किए गए हैं।

10 7

ओमिक्रॉन के मामले 7500 के पार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 7,743 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में 28.17 फीसदी की वृद्धि हुई है।

देश के इन राज्यों में कोरोना का सबसे अधिक कहर

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img