Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में फूटा कोरोना का बम

  •  84 प्रशिक्षु आईएएस अफसर कोरोना संक्रमित

जनवाणी  संवाददाता  |

मसूरी: मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के 84 प्रशिक्षु आईएएस अफसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

गुजरात से लौटे इन प्रशिक्षु अफसरों को पहले से ही क्वारंटाइन किया गया था। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, रविवार को गुजरात से 350 करीब प्रशिक्षु अफसर पहुंचे थे।

इनमें से कुछ की देहरादून रेलवे स्टेशन और बाकी प्रशिक्षु अफसरों की अकादमी पहुंचने पर जांच की गई। एहतियातन लौटने के दिन से इन्हें अकादमी के इंदिरा भवन में क्वारंटाइन किया गया था।

कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमित प्रशिक्षु अफसरों को अब अलग रखा गया है। एलबीएस अकादमी में कोविड को लेकर पहले से ही एहतियातन कदम उठाए जा रहे थे। यहां दिसंबर की शुरुआत में 96वें फाउंडेशन कोर्स के लिए पहुंचे प्रशिक्षु अधिकारियों की आरटी-पीसीआर जांच कराई गई थी|

और उन्हें शुरुआत के पांच दिन क्वारंटाइन रखा गया था। अकादमी परिसर में मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन करना जरूरी किया गया है।

कर्मचारियों की संख्या कम रखने के लिए ड्यूटी शेड्यूल बनाए गए हैं। अकादमी ने एक विस्तृत कोविड एडवाइजरी जारी की थी। इसी के मद्देनजर रविवार को भी प्रशिक्षु अधिकारियों की कोविड जांच कराई गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img