Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कार्रवाई माफिया पर होती है दर्द अखिलेश को होता है: स्वतंत्र देव सिंह

जेल और बेल वाले अपराधी ही सपा के स्टार प्रचारक

सपा ने शैडो कैंडिडेट उतारे, पीछे से माफिया लड़ रहे चुनाव

अपराधियों का समर्थन अखिलेश यादव की मजबूरी


जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक प्रदेश भर के गुंडे, बदमाश, दंगाई, माफिया और भ्रष्टाचारी हैं। इनपर प्रदेश की सरकार कार्रवाई करती है तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव इनके हमदर्द बनकर समर्थन में खड़े हो जाते हैं। गुंडे, माफिया का समर्थन करना इनकी मजबूरी हो सकती है, लेकिन जनता मजबूर नहीं है वह अपने वोट की ताकत के बल पर सपा के गुण्डाराज और दंगाराज की वापसी के मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश जी कहते हैं कि उनके उम्मीदवारों पर पुलिस ने फर्जी मुकदमें दर्ज किए हैं। अब उन्हें यह कौन बताए कि उनकी सरकार के एक पूर्व मंत्री सजा काट रहे हैं। पूर्व मंत्री आजम खान गलत नियुक्तियों, लोगों की और सरकारी की जमीन कब्जाने समेत दर्जनों मामलों में अभियुक्त हैं।

उनके एक उम्मीदवार मनी लांड्रिंग के मामले में आरोपी हैं। कई दंगे, हत्या, हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी हैं। कई बीसियों साल पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं, कई जिला बदर और भगोड़े घोषित हो चुके हैं, उन्हें अब जेल हुई है तो सपा मुखिया को दर्द हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यह ध्यान देने योग्य बात है कि जब भी अपराध पर अंकुश लगाने की बात आती है तब अखिलेश खुलेआम विलाप करने लगते हैं। सपा के पास साफ सुथरी छवि वाले उम्मीदवार है ही कहाँ ? अखिलेश ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं कि उनकी पार्टी अपराधियों का संरक्षण करती रहेगी। लेकिन वे यह भूल गए हैं कि जनता उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।

वह भाजपा सरकार को फिर से मौका देने का मन बना चुकी है ताकि गुंडे, माफिया, भ्रष्टाचारियों को उनकी सही जगह पहुंचाया जा सके। 10 मार्च के बाद इनके खिलाफ हमारी लड़ाई और भी तेज होने वाली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img