Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

हाथरस की घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन

  • गैंगरेप और जीभ काटने वालों को फांसी दिए जाने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

शामली: हाथरस के गांव में वाल्मीकि समाज की युवती के साथ गैंगरेप और जीभ काटने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आरोपियों फांसी दिए जाने की मांग की गई।

सोमवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ता जिला प्रभारी घनश्याम पारचा के नेतृत्व में नंदू प्रसाद स्थित वाल्मीकि मंदिर में एकत्रित हुए, जहां से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।

जहां पर हाथरस के गांव में वाल्मीकि समाज की युवती के साथ सामुहिक दुराचार व जीभ काटने की घटना की घोर निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा।

ज्ञापन में चेतावनी दी कि जब तक वाल्मीकि समाज की युवती के आरोपियों को फांसी पर नहीं लटकाया जाता, जब तक वाल्मीकि समाज चैन से बैठने वाला नहीं है। इस प्रकार की घटनाएं वाल्मीकि समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने पीड़ित युवती के परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री से 50 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

इस अवसर पर प्रदीप मायूस, देवेन्द्र कुमार, नरेश चंद, राकेश, संतोष कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस, वाशु गहलोत, हेमंत गहलोत आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img