Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

समर्थन मूल्य से कम देने पर जेल भेजने के प्रावधान की मांग, प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद एक ज्ञापन देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजकर समर्थन मूल्य से नीचे किसानों की फसलों को खरीदने वालों को जेल भेजने तथा उनका लाइसेंस रद्द करने का कानून बनाए जाने की मांग की है।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने हाईकमान के निर्देश पर जिलाध्यक्ष चौधरी जबर सिंह के नेतृत्व में शामली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा।

राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य से नीचे दाम देने वाले को जेल भेजने और उसका लाइसेंस जब्त करने की मांग की गई साथ ही, आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक रूप से भंडारण तथा जमाखोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का प्रावधान किए जाने की मांग की।

इसके अलावा ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के दाम 15 दिन में देने की कानूनी व्यवस्था किए जाने और देरी होने या पेमेंट रोकने वालों को अपराधी घोषित किए जाने के साथ-साथ समरी ट्रायल व्यवस्था के अंतर्गत मुकदमा चलाने का कानूनी प्रावधान किए जाने की मांग की गई है।

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने किसानों का सरकारी खर्चे पर 10 लाख रुपए का बीमा किए जाने तथा किसानों के बच्चों के लिए स्कूलों कालेजों तथा विश्वविद्यालयों आदि शिक्षण संस्थाओं में सीटें रिजर्व करने की मांग भी की।
इस अवसर पर चौधरी जबर सिंह, सतपाल सिंह, सुशील, कृष्णपाल, लाजपत, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img